Bangladesh: मोहम्मद यूनुस ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, भारत के पूर्व पीएम के योगदान को किया याद

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh; Mohammad Yunus: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार, 31 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले भी मोहम्‍मद यूनुस ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया था.

प्रोफेसर यूनुस ढाका में मौजूद भारतीय हाई कमीशन पहुंचे, जहां उन्‍होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तस्वीर के आगे पुष्पांजलि अर्पित की. इसके साथ ही उन्होंने उच्चायोग में खोली गई शोक बुक में एक शोक संदेश भी लिखा. मालूम हो कि भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को देर रात को निधन हो गया था.

मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

बांग्‍लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार यूनुस सुबह 11:30 बजे भारतीय हाई कमीशन पहुंचे. यहां उन्होंने हाई कमिश्नर प्रणय कुमार वर्मा से मुलाकात की. इस दौरान प्रोफेसर यूनुस ने हाई कमिश्नर से बातचीत की. मोहम्‍मद यूनुस ने मनमोहन सिंह के साथ बिताए अपनी दोस्ती के कुछ किस्से भी बताए.

याद किया मनमोहन सिंह का योगदान

बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए मोहम्‍मद यूनुस ने उन्हें अत्यंत विनम्र व्यक्ति, एक दूरदर्शी नेता बताया था, जो भारत के लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मुख्य सलाहकार यूनुस ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री को भारत के आर्थिक परिवर्तन में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. मोहम्‍मद यूनुस ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने न केवल भारत के भविष्य को आकार दिया, बल्कि बांग्लादेश और भारत के बीच दोस्ती और सहयोग के बंधन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें :- 2024: भारत का फार्मा उद्योग न केवल देश की अर्थव्यवस्था के लिए, बल्कि वैश्विक दवा बाजार में भी निभा रहा अहम भूमिका

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This