Nimisha Priya case: मदद की उम्मीद के बीच भारत को मिला ईरान का साथ, कहा- करेंगे यमन से बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nimisha Priya case: यमन में केरल की रहने वाली निमिषा प्रि‍या को यमन नागरिक तलाल अब्‍दों मेहदी की हत्‍या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है. ऐसे में भारत ने निमिषा को मदद करने का आश्‍वासन दिया है. वहीं, इस मामले में ईरान के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा है कि वह मानवीय आधार पर समर्थन देने को तैयार है.

दरअसल, मंगलवार को केरल के एलओपी और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से उन्हें बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को पहल करने की जरूरत है. वहीं, निमिषा प्रिया फोरम के बाबू जॉन ने कहा कि हमारे पास समय नहीं है. ऐसे में सरकार को फांसी रोकने के लिए तुरंत यमन सरकार से संपर्क करना होगा.

एक महीने के अंदर हो सकती है फांसी  

बता दें कि केरल के पलक्कड़ जिले के कोलेनगोडे की रहने वालीं निमिषा पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की कथित हत्या के लिए मौत की सजा मिली है. निमिषा के इस सजा को यमन के राष्ट्रपति रशद मोहम्मद अल-अलीमी की ओर से भी मंजूरी दे दी गई है, ऐसे में एक महीने के अंदर निमिषा के इस सजा पर अमल किया जा सकता है.

मां ने क्राउड फंडिंग से जुटाए थे रुपये

वहीं, निमिषा की मां इस समय यमन की राजधानी सना में है. वहां के कानून के मुताबिक, तलाल के परिवार को ब्लडमनी देकर सजा-ए-मौत को माफ कराने के लिए बातचीत कर रही हैं. उन्होंने इस केस के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए पहली किस्त जुटाई है.

इसे भी पढें:-Hijab Ban: स्विट्जरलैंड में हिजाब बैन, कानून तोड़ा तो देना होगा भरकम जुर्माना; इस्लामिक देशों में मची खलबली

 

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This