ख्वाजा के दर पर पीएम मोदी की चादर लेकर पहुंचे किरेन रिजिजू, अब अजमेर शरीफ के लिए होंगे रवाना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kiren Rijiju Nizamuddin Dargah: 813वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली चादर को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निजामुद्दीन के औलिया दरगाह पहुंचे. दरअसल पीएम मोदी हर साल दरगाह पर चादर भेजते हैं. यह चादर मेहरौली दरगाह पर चढाई जाएगी.

इसी बीच केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि निजामुद्दीन दरगाह में आना हमारे लिए किस्मत की बात है. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दी गई चादर अजमेर शरीफ जाएगी, जिसे हम निजामुद्दीन से होते हुए ले जाएंगे. इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्रालय के सीनियर अधिकारी अजमेर शरीफ जाएंगे.”

चादर लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे रिजिजू

रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी की दी हुई चादर शनिवार को अजमेर शरीफ पर चढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के भाईचारे का संदेश लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे. निजामुद्दीन दरगाह आने के बाद अब अजमेर जाने का रास्ता आसान हो जाएगा. वहीं, भाईचारे का संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर मुबारकबाद. यह अवसर सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लाए.

पीएम मोदी ने किरेन रिजिजू को सौंपा चादर

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पीएम मोदी उन्हें और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी को अजमेर दरगाह के लिए चादर देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्‍होंने लिखा कि यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के लिए उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है.

सूफी दरगाह के नीचे मंदिर होने का दावा

बता दें कि सूफी संत की पुण्य तिथि के मौके पर अजमेर में उनकी दरगाह पर हर साल उर्स आयोजित किया जाता है. वहीं, हाल ही में एक हिन्‍दू संगठन ने सूफी दरगाह के नीचे एक मंदिर होने का दावा किया है. इसे मामले में उसने कोर्ट का भी रूख किया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि हाई कोर्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में दायर ऐसी याचिकाओं पर किसी भी अदालती कार्रवाई पर रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें :-Delhi में आज शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, पात्र लाभार्थियों को सौंपेंगे चाबी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This