72 घंटे, 94 एयर स्ट्राइक… गाजा पर कहर बन टूटा इजरायल, आखिर 184 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजरायल पिछले कई दिनों से गाजा में लगातार हमला कर रहा है. इजरायल के इस हमलों से महज तीन दिन में ही 184 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, हमास के गाजा स्थित मीडिया कार्यालय के मुताबिक, इजरायली सेना ने पिछले 72 घंटों में गाजा पट्टी पर 94 हवाई हमले किए, जिसमें 184 लोग मारे गए है. साथ ही कार्यालय ने इजरायल के इन हमलों को खतरनाक और क्रूर बताया है.

गाजा में इजरायली हवाई हमले तेज

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल के हवाई हमले में कई पीड़ित या तो मारे गए या घायल हुए है, जबकि कई लोगों के मलबों में फंसे होने की आशंका है. वहीं, गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि पिछले तीन दिनों में इजरायली हवाई हमले तेज हुए हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए मुश्किल भरा है. अधिकारियों ने बयान में कहा कि इन भयावह अपराधों के लिए पूरी तरह से इजरायली सेना जिम्मेदार है. साथ ही अधिकारियों ने इजरायल को हथियार और राजनीतिक समर्थन देने के लिए अमेरिकी प्रशासन की भी आलोचना की है.

इजरायली रक्षा मंत्री ने दी थी चेतावनी

इतना ही नहीं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इन जघन्य अपराधों को दर्ज करने के लिए स्वतंत्र जांच टीमों को भेजने का आह्वान किया है. दरअसल, हाल ही में इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बंधकों की रिहाई को लेकर हमास को कड़ी चेतावनी दी थी, जिसके बाद से ही इजरायल ने गाजा में अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया है.

मारे गए 45,000 से अधिक फिलिस्तीनी

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के लिए कतर, मिस्र और अमेरिका की ओर से मध्यस्थता की गई वार्ता प्रमुख मुद्दों पर रुकी हुई है, जिसमें संघर्ष विराम जारी रखना भी शामिल है. वहीं, गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक 45,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें:-Myanmar की सेना का बड़ा ऐलान, स्वतंत्रता दिवस पर रिहा करेगी 5,864 कैदी, अन्य की सजा होगी कम

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This