MP: सागर में हादसा, ट्रक-एसयूवी की टक्कर, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सागरः मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना सागर जिले में सोमवार को हुई. बताया गया है कि घने कोहरे की वजह से ट्रक और एसयूवी में भीषण टक्कर हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे के अनुसार
शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे के अनुसार, यह हादसा सागर-छतरपुर मार्ग पर हीरापुर गांव के नजदीक हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सागर के जिला अस्पताल में चल रहा है. एसयूवी में सवार सभी लोग अपने काम पर जा रहे थे.

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के पीछे घने कोहरे की बात सामने आई है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

मखाना कारोबार में आएगा बड़ा उछाल, 2029-30 तक 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है बाजार

बढ़ती घरेलू मांग, बेहतर कीमतों और निर्यात में वृद्धि से भारत के मखाना बाजार को रफ्तार मिल रही है. सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक 2029-30 तक बाजार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This