चेक रिपब्लिक के रेस्तरां में विस्फोट, आग लगने से 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रागः चेक रिपब्लिक के उत्तर-पश्चिमी शहर मोस्ट से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक रेस्तरां में सिलेंडर फटने से इमारत में आग लग गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. आपातकालीन सेवा अधिकारियों के मुताबिक, घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं.

चेक फायर रेस्क्यू सर्विस ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि शनिवार देर शाम हुए इस धमाके में आठ लोग घायल हो गए और 30 लोगों को रेस्तरां और आसपास की इमारतों से निकाला गया. फायर ब्रिगेड ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रोपेन-ब्यूटेन सिलेंडर (हीटर) पलट गया, जिससे आग लग गई.

फायर ब्रिगेड ने कहा कि उसने रेस्तरां में एक गंभीर रूप से घायल मेहमान को बचाया है, जो बाथरूम में फंस गया था. चेक रेडियो ने बताया कि विस्फोट के समय रेस्तरां में करीब 20 मेहमान मौजूद थे.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This