Jammu में नियंत्रण रेखा के पास सेना का तलाशी अभियान जारी, आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की मिली थी सूचना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Army: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली है, जिसके बाद सीमा पर सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.  यह तलाशी अभियान रविवार को ड्रोन और अन्य नवीनतम उपकरणों की मदद से तेज कर दिया. इस अभियान की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है.

दरअसल, ग्रामीणों द्वारा जोगीवन वनक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दिए जाने के बाद भट्टल क्षेत्र में सेना की विभिन्न इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था. सुरक्षाबलों को घुसपैठिये आतंकवादियों के होने की आशंका जताई है.

अबतक नहीं मिला कोई सुराग

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है तथा व्यापक क्षेत्र को शामिल करने के लिए अधिक जवानों को तैनात किया गया है, हालांकि अभी तक संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के इस तलाशी अभियान में इलाके की तलाशी के लिए खोजी कुत्तों के अलावा ड्रोन और अन्य नवीनतम उपकरण भी तैनात किए हैं. साथ ही पुलिस दल भी शामिल हुए हैं.

इसे भी पढें:- कभी सोचा नहीं था…बहुत दुख हुआ…लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग पर बोली अभिनेत्री प्रीति जिंटा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This