Pakistan: बलूचिस्तान में फिर ढही कोयला खदान, 2 खनिकों की गई जान; जांच के दिए गए आदेश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan coal mine: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ा हादसा होने की खबर है. यहां हरनई जिले के खोस्त इलाके में कोयला खदान ढहने से दो खनिकों की मौत हो गई है. बता दें कि ए‍क सप्‍ताह के भीतर इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना है. इससे पहले क्वेटा के पास संजदी इलाके में कोयला खदान के ढहने से 11 खनिकों की मौत हुई थी. फिलहाल, इस ताजे मामले में अधिकारी संजदी खदान से शवों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

दरार के बाद ढहा खदान का एक हिस्सा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजदी इलाके में हुई घटना के वजह से हरनई जिले के खोस्त कोयला क्षेत्र में स्थित खदान में दरारें आ गईं और ऐसे में ही खदान का एक हिस्‍सा ढह गया. हादसे के दौरान खदान में आठ खनिक मौजूद थें. ऐसे में खदान ढहने के तुरंत बाद छह खनिक तो सुरक्षित है, लेकिन दो खनिकों नहीं बचाया जा सका और उनकी मौत हो गई.

दिए गए जांच के आदेश

इस घटना के बाद खान एवं खनिज विभाग ने खोस्त में खदान को बंद कर दिया है साथ ही घटना की जांच के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं, श्रमिक संघ के नेताओं ने सुरक्षा नियमों को लागू करने में नाकामी के लिए सरकार की आलोचना की है. उनका कहना है कि घटना होने के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है.

इसे भी पढें:-एक साथ आए तुर्किए, बांग्लादेश और पाकिस्तान, आखिर क्या है भारत के खिलाफ एर्दोगन का मास्टर प्लान?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This