तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, लड्डू काउंटर के पास लगी आग, मची अफरा-तफरी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire in Tirupati Temple: तिरुपति मंदिर में एक बार‍ फिर हादसा हो गया है. सोमवार को तिरुपति तिरूमला देवस्‍थानम मंदिर में लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई. आग उस वक्‍त लगी जब लड्डू काउंटर पर बड़े पैमाने पर पवित्र प्रसाद लेने वालों की भीड़ थी. आग लगते ही भक्‍तों में अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

प्रशासन मंदिर में लगे आग को बुझाने में लगा है. मौके पर फायर ब्रीगेड की टीम पहुंची हुई है जो आग बुझाने का प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि कंप्यूटर सेटअप से जुड़े UPS में शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगी है. यह हादसा 10 दिवसीय बैकुंड द्वार दर्शनम उत्‍सव के दौरा हुई.

कुछ दिन पहले ही हुआ था एक और हादसा

जानकारी दें कि कुछ दिन पहले 8 जनवरी को तिरुपति मंदिर में भयानक हादसा हुआ था. तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मच गई थी. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी. कई अन्य लोग घायल हो गए थे. भगदड़ में 4 हजार से अधिक भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. ये श्रद्धालु तिरुपति मंदिर में 10 दिनों के विशेष दर्शन के लिए टोकन पाने की होड़ में थे. इस हादसे के बाद से मंदिर प्रशासन काफी सावधानियां बरत रहा है. मंदिर के चारों ओर हाई अलर्ट घोषित है. फिर भी इस घटना का होना बेहद ही गंभीर चिंता की विषय है.

ये भी पढ़ें :- श्रीनगर: ‘ये मोदी है, वादा करता है, तो निभाता है’, सोनमर्ग से बोले PM मोदी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This