Delhi Chunav 2025: CM आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह से हुआ एक्शन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. बताया गया कि यह कार्रवाई आचार संहिता उल्लंघन (Election code of conduct) करने पर हुई है.

बताया गया कि यह एफआईआर गोविंदपुरी में दर्ज हुई है. मुख्यमंत्री आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है. इसी को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है.

नगर निगम ने जब्त किए 9 करोड़
मालूम हो कि राजधानी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है. आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक निगम ने 21 करोड़ की वस्तुओं से लेकर ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की है. इसमें नौ करोड़ की नकदी है तो वहीं पांच करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स शामिल है.

हजारों लीटर शराब पकड़ी
इसके अलावा चुनाव में बांटने के लिए लाई गई 14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है. दिल्ली में अवैध रूप से लगे 6 लाख से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पोस्टर को भी हटाया गया है.

11 जिलों में की गई कार्रवाई
चुनाव आयोग के मुताबिक, आचार संहित लगने के बाद 9.80 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई है. 14 हजार 211 लीटर शराब तो 5.05 करोड़ की ड्रग्स, 6.1 करोड़ की महंगी वस्तुओं के साथ ही लोगों को बांटने के लिए दूसरी सामान्य वस्तुएं 0.47 करोड़ की जब्त की गई हैं. यह कार्रवाई सभी 11 जिलों में की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This