तमिलनाडुः विल्लुपुरम में बेपटरी हुई ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चेन्नईः तमिलनाडु से ट्रेन दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां विल्लुपुरम के पास पुडुचेरी जाने वाली मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. संयोग अच्छा रहा कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन रोक दिया.

संयोग अच्छा रहा कि इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और लगभग 3 घंटे में यातायात बहाल कर दिया गया. अधिकारी ने कहा कि पटरी से उतरने का कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा, जिसके आदेश दे दिए गए हैं.

बताया गया है कि लगभग 500 यात्रियों के साथ विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन, सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से प्रस्थान करने के तुरंत बाद, एक मोड़ पार कर रही थी. इसी दौरान एक कोच पटरी से उतर गया. इसकी जानकारी होते ही लोको पायलट ने तेजी से ट्रेन रोक दी.

दुर्घटना के बाद यात्रियों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. दुर्टना की जानकारी होते ही रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम करने में जुट गए.

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण विल्लुपुरम मार्ग पर ट्रेन सेवाएं सुबह 8.30 बजे तक बाधित रहीं. विल्लुपुरम-पुडुचेरी मेमू लगभग 38 किमी की दूरी तय करने वाली एक छोटी दूरी की ट्रेन है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This