Bihar: समस्तीपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

समस्तीपुर: बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां समस्तीपुर में एक कंपनी का बॉयलर फट गया. इससे वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में जहां एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वैनी थाना क्षेत्र में एल्यूमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 8 मजदूर घायल हैं. घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है.

बॉयलर फटने की घटना के बाद कंपनी का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पर बॉयलर फटा है, वह जगह मलबे में तब्दील हो गई है. मलबे में कुछ दबे लोगों को भी देखा जा सकता है. हालांकि, मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. अभी तक एक मजदूर की मौत और 8 लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This