‘इंदिरा जी हमारे लिए विलेन थीं…’, Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी’ देख सीएम Devendra Fadnavis ने दिया बड़ा बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Devendra Fadnavis on Emergency Movie: भाजपा सांसद और बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्विन कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कई महीनों तक टलने के बाद इस फिल्म ने आज 17 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. कंगना रनौत के निर्देशन में बनी ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1975 में इमरजेंसी लगाने पर आधारित है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे. उन्होंने कंगना रनौत की तारीफ की.

सीएम फडणवीस ने की कंगना रानौत की तारीफ

फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं कंगना रनौत को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्होंने फिल्म बनाई. आपातकाल हमारे लिए ऐसा समय था जब देश के सभी नागरिकों के मानवाधिकार खत्म कर दिए गए थे. यह समय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि आपातकाल के दौरान मेरे पिता लगभग दो साल जेल में थे. तब मैं केवल पांच साल का था. उस समय मुझे अपने पिता से मिलने के लिए अदालत या जेल जाना पड़ता था. आज भी वे यादें मेरे मन में ताजा हैं.”

Kangana Ranaut Hosts Special Screening Of Emergency For Maharashtra CM  Devendra Fadnavis In Mumbai | VIDEO - News18

सीएम फडणवीस ने आगे कहा, “अब कंगना आपातकाल के समय को फिर से फिल्म के माध्यम से हमारे सामने लेकर आई हैं. कंगना खुद इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. वह हर किरदार के साथ न्याय करती हैं. वह एक शानदार एक्‍ट्रेस हैं. इंदिरा गांधी देश की बहुत बड़ी नेता थीं, लेकिन उस समय वे हमारे लिए बहुत बड़ी विलेन थीं. लेकिन ठीक है, हर समय की एक अलग कहानी होती है. इंदिरा गांधी ने भी हमारे देश के लिए अच्छा काम किया है.”

आपातकाल हमारे देश के लिए एक बुरी चोट थी

मुख्‍यमंत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि आपातकाल हमारे देश के लिए एक बुरी चोट थी. इसलिए इसे देश के लोगों तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है. अगर हमें लोकतंत्र को जीवित रखना है तो हमें आने वाली पीढ़ी को लोकतंत्र पर आए संकट के बारे में बताना होगा. क्योंकि तब तक उन्हें लोकतंत्र की कीमत समझ में नहीं आएगी.”

Emergency Special Screening: CM Devendra Fadnavis Attends Special Screening  And Calls It A Brilliant and impactful film - Filmibeat

99 रुपये में देख सकते हैं ये फिल्म

बता दें कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित ये फिल्म आज 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे. आज सिनेमा लवर्स डे के मौके पर आप इस फिल्म को 99 रुपये में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर अटैक के बाद करीना कपूर का सामने आया पहला पोस्ट, लोगों से की ये खास अपील

Latest News

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, खारकीव का अस्पताल तबाह, 9 राज्यों की बिजली सप्लाई भी ठप

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. एक तरफ जहां...

More Articles Like This