Israel-Hamas Ceasefire: हमास की कैद से आजाद हुईं 4 इजरायली महिला सैनिक, एक अब भी बंधक

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Hamas Ceasefire: गाजा में युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है. इस बात की पुष्टि इजरायल ने की है. इससे पहले हमास ने अधिकारिक बयान में कहा कि आईडीएफ के चार महिला सैनिकों करीना एरिव, डिनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी, और लीरी अल्बाग को रिहा किया जाएगा. बता दें कि इजरायल पर 7 अक्‍टूबर 2023 के हमला में हमास ने इन महिला सैनिकों को भी बंधक बना लिया था. इन सोल्‍जर की उम्र 19 से 20 साल की है. हालांकि एक महिला सैनिक अभी भी लापता है.

4 इजरायली महिला सैनिक रिहा

इजरायली अधिकारियों ने चारों महिलाओं के परिवारों से कहा कि वे युद्धविराम समझौते में रिहाई के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. बता दें कि इजरायल और हमास के बीच सीजफायर और बंधक रिहाई समझौते के तहत शनिवार को 4 आईडीएफ सोल्‍जर्स को 477 दिन बाद रिहा किया गया है.  इजरायल ने हमास से एक और सैनिक 29 वर्षीय अर्बेल येहुद को भी रिहा करने की मांग की है. येहुद को किबुत्ज में उसके घर से बंधक बनाया गया था.

हर बंधक के बदले 50 कैदी छोड़ेगा इजरायल  

समझौते के तहत इजरायल को हर एक महिला बंधक को छोड़ने के बदले इजरायली सेना को 50 कैदियों को छोड़ना होगा. इजरायल और हमास के बीच यह समझौता हुआ है कि हर एक बंधक को छोड़ने के एवज में बेंजमिन नेतन्‍याहू की आर्मी को 50 फिलिस्‍तीन कैदियों को छोड़ना होगा. यह कैद उम्र कैद या फिर किसी गंभीर मामलों में कठोर सजा प्राप्‍त हैं.

इस्लामिक जिहाद के कब्जे में येहुद? 

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि इजरायली सैनिक येहुद हमास के कब्जे में नहीं है. वह फिलीस्तीन इस्लामिक जिहाद के कब्जे में हैं. यही वजह है कि  उसकी रिहाई में देरी हो रही है. शुक्रवार को हमास द्वारा रिहाई के लिए दिए गए लिस्ट को इजरायल ने स्वीकार कर लिया था. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले पर उस टीम से भी संपर्क किया जो हमास से नेगोशिएशन में जुटी हुई है. बता दें कि इस रिहाई के बाद हमास के कब्जे में अब भी 91 इजरायल के लोग हैं. इसके अलावा 3 और बंधक ऐसे भी हैं जिन्हें साल 2014 में हमास ने कैद कर लिया था.

युद्धविराम के तहत हो रही रिहाई

बता दें कि हमास ने 7 अक्‍टूबर 2023 को इजरायल पर हमला कर दिया था. इस दौरान उसने सैकड़ों लोगों को मार दिया था, वहीं कुछ लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ लेकर कर चला गया. तब से जारी जवाबी कार्रवाई में इजरायल की सेना गाजा पट्टी में 45,000 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है. फिलहाल युद्धविराम समझौते के तहत हमास और इजरायल के बीच नागरिकों की रिहाई हो रही है.

ये भी पढ़ें :- अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए अमेरिका में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, अपराधी बताकर विमान से वापस भेज रहें ट्रंप

 

Latest News

पाक हमलों के कारण 1 लाख से अधिक अफगानी बेघर, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी का बड़ा खुलासा

Pakistan Afghanistan War: अंतर्राष्ट्रीय मानवीय राहत एजेंसी नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) की रिपोर्ट दावा करती है कि तालिबान-पाकिस्तान के...

More Articles Like This