नाइजीरियाई सेना ने लिया अपने लोगों की मौत का बदला, 79 इस्लामी उग्रवादी ढेर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria: नाइजीरिया की सेना ने इस्‍लामी उग्रवादियों से अपने नाग‍रिकों की मौत का बदला ले लिया है. इस्‍लामी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए व्‍यापक अभियान में सेना ने 79 उग्रवादियों और अपहरणकर्ताओं को ढेर कर दिया है. सेना की कार्रवाई से आतंकियों में खेमे में खलबली मची हुई है. जानकारी के अनुसार, नाइजीरियाई सैनिकों ने इस्‍लामी आतंकियों और विभिन्‍न हथियारबंद समूहों को लक्षित करते हुए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. सैनिकों ने इस अभियान में बड़ी सफलता हासिल की. शुक्रवार को नाइजीरिया की सेना ने यह जानकारी दी है.

35 हजार नागरिकों की मौत का लिया बदला  

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आतंकियों के वजह से करीब 35,000 नागरिक जान गंवा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं. इसके बाद देश की सुरक्षा के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं. नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बुबा ने कहा कि सेना के देशव्यापी अभियान में 252 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उग्रवादियों द्वारा कैद किए गए 67 लोगों को आजाद कराया गया.

बोको हराम के चरमपंथियों का आतंक

बता दें कि नाइजीरिया में बोको हराम के चरमपंथियों का सबसे अधिक आतंकी है. बोको हराम किडनैप और हत्याओं के लिए जाने जाते हैं। चरमपंथियों और इस्लामी आंतकियों के वजह से नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में अपहरण की घटनाएं आम हो गईं हैं. इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की कम मौजूदगी को देखते हुए कई हथियारबंद समूह गांवों और प्रमुख सड़कों पर आए दिन हमला कर रहे हैं. जिसके बाद देश की सेना एक्‍शन मोड में आ गई है.

ये भी पढ़ें :- Israel-Hamas Ceasefire: हमास की कैद से आजाद हुईं 4 इजरायली महिला सैनिक, एक अब भी बंधक

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This