Earthquake in Uttarakhand: उत्तरकाशी में भूकंप से फिर डोली धरती, एक ही दिन में दो बार झटके

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उत्तरकाशीः शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. दूसरी बार शाम 5:28 बजे भूकंप आया था. हालांकि भूकंप के हल्के झटके ही महसूस हुए.

इससे पहले शनिवार सुबह 5.48 पर भी भूकंप आया था, जिससे लोग दहशत से भर गए. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 02.04 मापी गई है. भूकंप की गहराई पांच किमी बताई गई है. भूकंप का केंद्र बिंदु तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य वन क्षेत्र में था. कल यानी शुक्रवार को भी उत्‍तरकाशी में भूकंप के झटके से धरती डोली थी.

शुक्रवार को भूकंप से तीन बार डोली थी धरती
जिला मुख्यालय सहित मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से दहल उठा था. भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया, पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था, जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पाई थी.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This