Stock Market: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है. आज निफ्टी 50 ने 23000 के सभी सपोर्ट को तोड़ दिया. वहीं, बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) भी 76,000 के नीचे चला गया. शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 824.29 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 75,366.17 के स्‍तर पर आ गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 263.05 अंक फिसलकर 22,829.15 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में से सिर्फ 5 शेयर हरे निशान में बंद हुए. बाजार में आज लॉर्ज कैप के अलावा मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में गिरावट आई.

निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे 

आज की बिकवाली में मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई और स्मॉलकैप इंडेक्स 4 प्रतिशत से अधिक टूट गया. बीएसई-लिस्‍टेड फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) पिछले सेशन के ₹419.5 लाख करोड़ से घटकर ₹410 लाख करोड़ से नीचे आ गया, जिससे निवेशकों को एक ही दिन में करीब ₹10 लाख करोड़ की हानि हुई.

ये भी पढ़ें :- भारत में Credit Card के उपयोग में 34 प्रतिशत का हुआ इजाफा: रिपोर्ट

Latest News

Dussehra 2026: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया...

More Articles Like This