राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को दिया ‘व्हाइट हाउस’ में आने का निमंत्रण, इस दिन होगी अमेरिका-इजरायल की बैठक

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आगामी सप्ताह में ‘व्हाइट हाउस’ आने का निमंत्रण दिया है. जिसकी जानकारी नेतन्याहू और ‘व्हाइट हाउस’ दोनों ने ही दी है. ऐसे में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनसे मिलने अमेरिका आने वाले नेतन्याहू पहले विदेशी नेता होंगे.

काफी कठिन हो सकती है दूसरे चरण की वार्ता

इजरायली प्रधानमंत्री के अमे‍रिका आने की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका, इजरायल और हमास पर युद्ध विराम जारी रखने के लिए दबाव बना रहा है. हालांकि 15 महीने से जारी विनाशकारी युद्ध को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. वहीं, युद्ध विराम के दूसरे चरण के बारे में बातचीत अगले सोमवार से शुरू होगी, जो काफी कठिन बताई जा रही है.

नेतन्‍याहू ने व्‍हाइट हाउस को जारी किया पत्र

बता दें कि दूसरे चरण की बातचीत का मुख्‍य उद्देश्य इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करना है. वहीं, मंगलवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा ‘व्हाइट हाउस’ को पत्र जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि ‘‘मैं इस बात पर चर्चा करने का इच्छुक हूं कि हम इजरायल और उसके पड़ोसियों के बीच कैसे शांति ला सकते हैं और अपने साझा विरोधियों का मुकाबला करने के लिए कैसे प्रयास कर सकते हैं.’’ सूत्रों के मुताबिक अमेरिका और इजरायल के बीच यह बैठक चार फरवरी को होगी.

इसे भी पढें:-दक्षिण कोरिया एयरपोर्ट पर यात्री विमान में लगी आग, बाल-बाल बची 176 लोगों की जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This