बुलंदशहरः पति ने पहले पत्नी का किया कत्ल, फिर खुद भी फंदे पर लटका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां आपसी विवाद को लेकर एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की कत्ल कर दिया. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके के गाव भिंडोर में हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

पति-पत्नी में चल रहा था आपसी झगड़ा
जानकारी के अनुसार, खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव भिंडोर निवासी 45 वर्षीय वेदराम उर्फ वेदन (45) और उसकी पत्नी भूरी (42) के बीच पिछले दो-तीन दिनों आपसी झगड़ा चल रहा था.

बुधवार की दोपहर पति व पत्नी खेत पर काम करने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि ईंख के खेत में वेदराम ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद करीब 60 मीटर दूर स्थित आम के बाग में खुद भी पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली.

खेत में काम करने वालों ने देखा पेड़ पर लटकता शव
खेत में काम करने वालों ने जब पेड़ पर शव लटका देखे तो परिवार को को इसकी सूचना दी. कुछ ही देर में परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पेड़ पर लटके वेदराम के हाथ पर खून लगा हुआ था. उसकी पत्नी के आसपास दिखाई न देने पर ग्रामीणों ने निकट ही ईंख खेत में जाकर देखा तो भूरी का शव भी लहूलुहान में पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर और खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी सुमित मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस की जांच-पड़ताल में ये बात सामने आई कि वेदराम दिमागी रूप से भी परेशान था.

कोतवाली प्रभारी ने बताया
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि पहले पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पेड़ से लटक कर खुद भी अपनी जान दे दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दुर्गा अष्टमी पर ग्रहों का गजब संयोग, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 26 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This