Hush Money Case: ट्रंप ने अपनी दोष सिद्धि के खिलाफ कोर्ट में दायर की याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hush Money Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘हशमनी’ (चुप रहने के लिए धन देना) मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील की है. जिसमें उन्‍होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह बीते मई से ही व्‍यापारिक अभिलेखों में हेराफेरी करने के 34 मामले में उनकी दोषी को रद्द कर दें.

बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले न्यूयॉर्क की अदालत ने उन्हें साल 2016 में पोर्न स्टार का मुंह बंद रखने के लिए गुप्त धन देने के मामले में दोषी ठहराते हुए 4 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने के वजह से उन्‍हें उस सजा से कोर्ट द्वारा राहत दे दी गई.

ट्रंप ने नई कानूनी टीम को किया नियुक्‍त

वहीं, अब इस मामले में राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कोर्ट के उस फैसले को हटाने का अनुरोध किया है जिसके तहत वह राष्ट्रपति पद जीतने वाले पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है. दरअसल, यह मामला ट्रंप के 2016 के रिपब्लिकन अभियान के दौरान पॉर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद करने के लिए पैसे के भुगतान को छिपाने की कथित साजिश से जुड़ा है. ट्रंप ने अपना पक्ष रखने के लिए ‘सुलीवन एंड क्रॉमवेल एलएलपी’ नामक फर्म से एक नई कानूनी टीम को नियुक्त किया, जिसका नेतृत्व फर्म के सह-अध्यक्ष रॉबर्ट जे.गिफ़्रा जूनियर कर रहे हैं.

राष्ट्रपति बनने से पहले भी कर चुके हैं अपील

आपको बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करने से पहले भी काई बार कोर्ट से इस मामले में फैसला नहीं सुनाए जाने और इस मामले को रद्द करने की अपील कर चुके हैं, लेकिन जज ने उनकी सभी दलीलों और याचिकों को खारिज कर दिया था. इतना ही नहीं अदालत ने उनके शपथ ग्रहण से करीब 10 दिन पहले इस मामले में उन्हें सजा का भी ऐलान कर दिया था.

इसे भी पढें:-अमेरिकी आसमान में हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान, सामने आया वीडियों

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This