गाजियाबादः सिलिंडर भरे ट्रक में लगी आग, कई वाहन जले, धमाकों से दहला इलाका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद में एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई. यह दुर्घटना साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास हुई. ट्रक में बड़ी संख्या में भरे गैस सिलिंडर थे. देखते ही देखते धमाकों के साथ भीषण आग लग गई. गैस सिलिंडरों में हुए तेज धमाकों से आसपास का इलाका दहल उठा. धमाकों के बाद मौके से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे हुए सिलिंडर के टुकड़े मिले हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. आग की जद में दो घर और कई वाहन आए हैं.

गैस लीकेज के कारण लगी आग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में स्थित भोपुरा के पास दिल्ली मोहननगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में गैस लीकेज के कारण आग लग गई. आग लगते ही ट्रक चालक फरार हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.

LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt

डेढ़ घंटे बाद फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में अग्निशमन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक सिलिंडरों में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक वाहनों, दो मकानों और तीन-चार दुकानों को अपनी जद में ले चुकी थी.

गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरा-तफरी
उधर, आग लगने के बाद सिलेंडरों में तेज धमाका होने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग घरों से निकलकर भागने लगे, गैस सिलिंडर में एक के बाद एक हुए धमाकों से पूरा इलाका हिल गया. गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची.

LPG cylinders loaded Truck caught fire in Ghaziabad two houses and half a dozen vehicles burnt

घटना के बाद ट्रक चालक हुआ फरार
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि ट्रक में भारत गैस एजेंसी के सिलिंडर भरे हुए थे. शुरुआती जांच में गैस लीकेज की बात सामने आई है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.

कई सौ मीटर दूर मिले सिलिंडर के टुकड़े
एक-एक कर कई सिलिंडर धमाके के साथ फटे. आसपास के मकानों के शीशे भी धमाके के इंपैक्ट से टूट गए हैं. ट्रक में हुए गैस सिलिंडर में धमाकों के बाद मौके से कई सौ मीटर दूर स्थित डिफेंस कॉलोनी में फटे हुए सिलिंडर के टुकड़े भी मिले हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This