Afghanistan: तालिबान ने अफगानिस्तान के आलीशान होटल पर किया कब्जा, पहले भी कर चुका है हमला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan: तालिबान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित देश के मात्र आलीशान होटल पर भी कब्जा कर लिया है, जिससे पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है. शुक्रवार को ‘द सेरेना होटल’ ने कहा कि वह एक फरवरी (शनिवार) से होटल का संचालन बंद कर देगा, जिसके बाद ‘होटल स्टेट ओन्ड कॉर्पोरेशन’ उसे अपने नियंत्रण में लेगा.

आपको बता दें कि होटल स्‍टेट ओन्ड कॉर्पोरेशन वित्त मंत्रालय के तहत आता है. वहीं, इस मामले को लेकर वित्त मंत्रालय ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. और न ही सेरेना ने और न ही सरकार ने होटल के स्‍वामित्‍व बदले जाने के कारणों पर कोई स्पष्टीकरण दिया है. लेकिन इस होटल पर तालिबान के कब्‍जे से हर कोई हैरान है.

पहले भी हमला कर चुका है तालिबान

हालांकि इससे पहले भी तालिबान कई बार होटल पर हमला कर चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने साल 2008 और फिर 2014 में सेरेना पर हमला किया था. वहीं, कार्यवाहक गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने 2008 में हुए हमले की योजना बनाने की बात को स्‍वीकार भी किया था, जिसमें अमेरिकी नागरिक थॉर डेविड हेसला समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढें:-India-Iran: कारोबार के लिए ईरान गए तीन भारतीय लापता, सरकार ने उठाया मुद्दा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This