फतेहपुरः दो मालगाड़ी ट्रेनों की टक्कर, DFC की अपलाइन हावड़ा-दिल्ली रूट ठप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः मंगलवार सुबह डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर लाइन पर खागा कोतवाली के पांभीपुर गांव के सामने दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलपथ अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए.

खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टकराई दूसरी मालगाड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा-दिल्ली रूट पर सुबह करीब साढ़े चार बजे के करीब प्रयागराज से कोयला लादकर ट्रेन कानपुर जा रही थी. इसी दौरान खागा कोतवाली के पांभीपुर में अप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पीछे से उक्त ट्रेन जा टकरा गई, जिससे खड़ी ट्रेन का इंजन डिरेल होकर पटरी से खंदक में उतर गया, जबकि टक्कर मारने वाली ट्रेन के गार्ड की बोगी ट्रैक से नीचे उतर गई.

ट्रैक बहाल करने में जुटी हैं टीम
इस दुर्घटना की वजह से डीएफसी की अपलाइन हावड़ा-दिल्ली रूट ठप हो गई, डाउन लाइन बहाल है. सूचना पर सिग्नल व अभियंता के साथ कीमैन व ट्रैकमैनों की टीम मौके पर ट्रैक बहाल के कार्य में जुटी हुई है. रेलवे सूत्रों से पता चला है कि मालगाड़ी रेड सिग्नल पर खड़ी थी. जिस पर विभागीय अफसर जांच कर रहे हैं. आरपीएफ दारेागा दीपक यादव ने बताया कि सवारी गाड़ियों का आवागमन चालू है, सिर्फ डीएफसी में ही अप लाइन ठप है, राहत कार्य चल रहा है. लोको पायलट व गार्ड को मामूली चोटें आई है, जिनका प्राथमिक उपचार हरदों सीएचसी में करा दिया गया है.

अतिरिक्त महाप्रबंधक जे.एस. लाकड़ा ने कहा…
उत्तर मध्य रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक जे.एस. लाकड़ा ने इस हादसे पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मानवीय चूक सामने आई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जे.एस लाकड़ा ने बताया कि राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है और प्राथमिकता ट्रैक को जल्द से जल्द खाली कराकर रेल संचालन बहाल करना है. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल की गहन जांच जारी है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This