2 दिवसीय अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे PM Modi, जानिए कब करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi to visit US: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस की आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. यहां पीएम मोदी पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे. इस समिट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और चीन के उप प्रधानमंत्री समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे. 10 फरवरी की शाम पीएम मोदी पेरिस पहुंचेंगें. इस दौरान वो इमैनुएल मैक्रों की तरफ से आयोजित डिनर में शामिल होंगे. इसके बाद वो अमेरिका का दौरा भी करेंगे.

भारत के विदेश सचिव ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के उद्घाटन के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली यात्रा होगी… प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के कार्यकाल के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में से होंगे. नये प्रशासन के आने के तीन सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री को अमेरिका का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है. भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाता है.

2017-2019 में पीएम मोदी ने किया था अमेरिका का दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने 2017 और 2019 में अमेरिका का दौरा किया था. वहीं, हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से हिस्सा लिया था. उन्होंने इस दौरान अमेरिका के नये विदेश मंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात भी की थी. वहीं, 6 फरवरी 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगेथ से फोन पर बातचीत की थी.

11 फरवरी को एआई एक्शन समिट में शामिल होंगे पीएम

बता दें कि पीएम मोदी फ्रांस में 11 फरवरी 2025 को एआई एक्शन समिट में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों इंडिया फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें- Earthquake in Caribbean: कैरेबियन सागर में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This