फतेहपुरः मुठभेड़ में बदमाश को लगी पुलिस की गोली, तीन बदमाश फंदे में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः शनिवार की रात फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश सहित उसके अन्य दो साथियों को दबोच लिया. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया. बदमाशों के पास असलहा, कारतूस, लूट के कई लॉकेट और स्पोर्ट्स रेसिंग बाइक बरामद हुई. बताया गया है कि फंदे में आए तीनों आरोपी अंतरजनपदीय लुटेरे हैं, जो तेज रफ्तार स्पोर्ट्स रेसिंग बाइक से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे.

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जिले में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन अंतरजनपदीय अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
उन्होंने बताया कि बीती रात थाना थरियांव पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे. पीछा करने पर आरोपी रामपुर गांव के पास बाइक सहित गिर पड़े और पुलिस पर फायरिंग करने लगे.

तमंचा-कारतूस, लूट का लॉकेट और रेसिंग बाइक बरामद
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शानू गौतम के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मोहम्मद सैफ और अतुल कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोका कारतूस, 4 सोने के लॉकेट (लूट से संबंधित), एक स्पोर्ट्स रेसिंग बाइक (घटना में प्रयुक्त) और 610 रुपये नकद बरामद किया है.

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज थे, जिसमें लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This