Maghi Purnima के मौके पर 1.30 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं पर बरसाएं गए 25 क्विंटल फूल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maghi Purnima: आज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है. इस दौरान प्रयागराज में संगम घाट पर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है. घाट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है. इस दौरान श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने का खासा उत्‍साह भी देखने को मिल रहा है.

वहीं, महाकुंभ प्रशासन की ओर से जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक, माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. जबकि आज पूरे दिन में 2.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएं जाने का अनुमान है.

श्रद्धालुओं पर की गई 25 क्विंटल फूलों की वर्षा

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर ‘पुष्प वर्षा’ की जा रही है. इस दौरान श्रद्धालु पर हेलिकॉप्टर से करीब 25 क्विंटल फूल बरसाए गए. वहीं, इस पावन अवसर पर प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम के बाद ट्रैफिक प्‍लान में भी बदलाव किया गया है.

ऐसे में शहर में वाहनों की एंट्री बंद है. मेला क्षेत्र में भी कोई भी वाहन नहीं चलेगा, जिससे श्रद्धालुओं को संगम पहुंचने के लिए 8 से 10 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है. प्रशासन पार्किंग से शटल बसें चला रहा है. हालांकि, यह बेहद सीमित हैं.

संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात

वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं. वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, जिससे भीड़ न बढ़ पाए. इसके अलावा, ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है. भीड़ कंट्रोल के लिए पहली बार मेले में 15 जिलों के डीएम, 20 IAS और 85 PCS अफसर तैनात किए गए हैं.

आज महाकुंभ का 31वां दिन

बता दें कि आज महाकुंभ का आज 31वां दिन है. ऐसे में 13 जनवरी से अब तक करीब 46 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. वहीं, अब 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान पर्व होगा.

इसे भी पढें:-श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, राम नगरी में शोक की लहर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This