Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, फायरकर्मियों ने पाया काबू, दो टेंट जले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: एक बार फिर महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना हुई है. नागवासुकी के पास गुरुवार दोपहर एक शिविर के टेंट में आग लग गई. हालांकि, तत्काल मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों आग पर काबू पा लिया. संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई.

बताया गया है कि नागवासुकी क्षेत्र में बिन्दु माधव मार्ग पर पुलिस का कैंप है, जहां बने टेंट में सुरक्षाकर्मी रहते हैं. गुरुवार दोपहर अचानक एक टेंट में आग लग गई.

आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया. हालांकि जब तक आग बुझी. टेंट जलकर राख हो गए.

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. मालूम हो कि इससे पहले भी मेला क्षेत्र में टेंट में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है. फायरकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था. इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This