जर्मनी के म्यूनिख में हादसा, कार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदा, 15 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जर्मनीः जर्मनी के म्यूनिख में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बेकाबू कार ने भीड़ में घुसते हुए कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं.

बताया गया है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पहले से विरोध प्रदर्शन चल रहा था. बीआर24 के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार ने जानबूझकर हड़ताल कर रहे लोगों को टक्कर मारी है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति और ज़ेलेंस्की के पहुंचने से पहले हादसाम्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन शुक्रवार को शुरू होने वाला है और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की गुरुवार को इसमें भाग लेने पहुंच रहे हैं.

इस हादसे के बाद केंद्रीय रेलवे स्टेशन के पास बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि वे यह वेरिफाई करने के लिए काम कर रहे हैं कि इस हादसे के पीछे की वजह क्या थी.

Latest News

SBI YONO बंद हो जाएगा’ वाला मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

अगर आप SBI YONO ऐप इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. आधार अपडेट के नाम पर वायरल मैसेज दरअसल ठगों का जाल है. लिंक से APK डाउनलोड करते ही आपके फोन का एक्सेस हैकर के पास जा सकता है और बैंक खाता खाली हो सकता है.

More Articles Like This