रूस दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप, विक्ट्री डे के जश्न में हो सकते हैं शामिल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Russia Relation: इस समय अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन जंग को समाप्त करने में जुटे हुए हैं. इसी बीच खबर आई है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप मई में रूस दौरे पर जा सकते हैं. वह रूस के जश्न में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप 8-9 मई को रूस की यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान रूस और अमेरिका के संबंध के मजबूत होने की उम्‍मीद की जा रही है. ट्रंप की इस यात्रा से रूस को यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका के साथ सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही किसी भी अमेरिकन प्र‍ेसिडेंट का पूरे एक दशक बाद यह रूस का दौरा होगा.

ट्रंप रूस के जश्न में होंगे शामिल

दरअसल, 9 मई को रूस का विक्‍ट्री डे मनाया जाता है. ऐेसे में अपने रूस दौरे के दौरान राष्‍ट्रपति ट्रंप विक्ट्री डे के जश्न में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की थी. इसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर बातचीत की थी. तभी से रूस-यूक्रेन जंग पर पूर्णविराम लगने के कयास लगाए जाने लगे हैं.

जानकारी दें कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की रूस दौरे की पहले भी चर्चा थी. खबर आई थी कि ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने विक्ट्री डे पर शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है और वो इसमें शामिल होने के लिए विचार कर रहे हैं. क्रेमलिन ने संकेत दिया था कि डोनाल्‍ड ट्रंप की संभावित यात्रा की तैयारी चल रही है.

समाप्‍त हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध

उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप की यात्रा के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी युद्ध समाप्त हो सकता है. रूस और यूक्रेन के बीच सहमति बन सकती है. ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को तत्काल रोका जाए. पुतिन से बात करने के तुरंत बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी बात की थी.

खास है ये यात्रा

डोनाल्ड ट्रंप की इस यात्रा के बाद रूस और अमेरिका के संबंध मजबूत होंगे और रिश्‍तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. साथ ही यह किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति एक दशक से भी अधिक समय के बाद रूस की यात्रा होगी. ट्रंप की इस यात्रा से रूस को यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका के साथ सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें :- PM Modi के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में आत्मज्ञानी सद्गुरु हुए शामिल, स्टूडेंट्स को दिए ये खास मंत्र

 

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This