Mahakumbh: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में लगाई डुबकी, कहा-‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का एक अनमोल उदाहरण…

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में एक महीने से चल रहे भव्य महाकुंभ मेले में देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं. ऐसे में हर रोज लाखों श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं. इसी बीच अपनी पत्‍नी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तथा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई.

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि “गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पावन भूमि पर यह अध्यात्म और धर्म का संगम है, जहां लोगों में अपार श्रद्धा है…”

‘यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ‘

प्रयागराज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि “यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है. हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है. हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए…”

 

पीयूष गोयल ने स्वामी चिदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद

वहीं, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी संगम में स्‍नान के लिए महाकुंभ मेले में पहुचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया. वहीं, स्‍नान के बाद केंद्रीय मंत्री परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया.

इसके साथ ही महाकुभ को लेकर उन्‍होंने कहा कि “अद्भुत दृश्य है,एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है. मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है. सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा.”

इसे भी पढें:- Google Chrome यूजर्स हो जाएं सावधान! भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This