Pakistan: पाकिस्तान में दो सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 45 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए. दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को लाल शाहबाज कलंदर के उर्स से पहले पाकिस्तान के सिंध में यह दुर्घटना हुई.

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को लाल शाहबाज कलंदर के उर्स से पहले पाकिस्तान के सिंध के सेहवान शहर जा रहे वाहनों की दो दुर्घटनाओं में जहां कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 45 अन्य घायल हो गए.

वहीं, सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद शहर के पास एक वैन के ट्रेलर से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. एक अन्य घटना में, पाकिस्तान के पंजाब के बुरेवाला क्षेत्र के 11 यात्रियों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना खैरपुर जिले के रानीपुर के पास हुई.

काजी अहमद स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) वसीम मिर्जा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना काजी अहमद के पास अमरी रोड पर हुई. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मिर्जा ने कहा कि श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन जामशोरो जिले के सेहवान शहर में लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह जा रही थी.

पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि तेज गति से आ रही वैन ने पहले एक गधे की गाड़ी को टक्कर मारी, उसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हुई. मिर्ज के मुताबिक, बचाव दल और पुलिस ने पहले मौके पर पहुंचकर दो शवों और घायल लोगों को काजी अहमद तालुका अस्पताल पहुंचाया.

वसीम मिर्जा ने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को नवाबशाह में पीपुल्स यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज फॉर विमेन में भेजा गया, जहां पहुंचने पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

खैरपुर के डिप्टी कमिश्नर अहमद फवाद शाह ने कहा कि बुरेवाला से आ रही एक स्थानीय बस रानीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे एक रिक्शा से टकरा गई. शाह के मुताबिक, चालक ने शायद रिक्शा को बचाने की कोशिश की होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This