पाकिस्तान में आतंकी हमला, आतंकियों ने चार पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाराचिनार: पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ है. अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों पर पहले हुए हमले का जवाब दे रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर आतंकवादियों ने हमला किया है. हमले के दौरान हुई गोलीबारी में चार पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई है. मंगलवार को अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी.

बताया गया है कि यह हमला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों के काफिले पर सोमवार को हुए हमले के जवाब में अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त बल भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुआ. ट्रकों पर किए गए हमले में एक चालक और सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि कुर्रम में रात भर हुए हमले में कुछ सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं. यहां हाल के महीनों में शिया और सुन्नी कबीलों के बीच झड़पों में कम से कम 130 लोग मारे गए हैं.

ट्रकों को लूट लिया और आग लगा दिया
अधिकारियों ने बताया कि कुर्रम के मुख्य शहर पाराचिनार की ओर जा रहे कई ट्रकों को लूट लिया गया और उसमें आग लगा दी गई. पाराचिनार के एक अस्पताल के चिकित्सक कैसर अब्बास ने बताया कि उन्हें सोमवार रात कुर्रम से चार जवानों के शव मिले. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि हमलों के दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान की योजना बनाई जा रही थी.

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
फिलहाल, किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुन्नी उग्रवादियों पर संदेह जताया जा रहा है. कुर्रम के कुछ हिस्सों में शिया मुसलमानों का वर्चस्व है, हालांकि वो पाकिस्तान के शेष हिस्सों में अल्पसंख्यक हैं, जहां सुन्नी बहुसंख्यक हैं. इस क्षेत्र में सांप्रदायिक संघर्ष का इतिहास रहा है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This