NIA Raid:आरा में दो जगहों पर NIA की छापामारी, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raid in Bihar: केन्द्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापामारी कर रही है. डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों के नेतृत्व में आई टीम चौरी थाना क्षेत्र के छतरपुरा गांव और सहार थाना के कोरनडिहरी गांव स्थित दो घरों में दबिश देकर सुबह 6 बजे से छानबीन कर रही है.

छापेमारी में स्थानीय आसपास के थानों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है. जिन संदिग्धों के घरों में छापामारी हो रही है, वे दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. एक के पिता उर्दू विद्यालय में शिक्षक और दूसरे संदिग्ध के पिता टोला सेवक के रूप में कार्यरत बताए जा रहे है.

आतंकी कनेक्शन और जाली नोट की हो रही जांच
टीम दोनों के बेटों को लेकर जांच कर रही है. पहला संदिग्ध मो. नेहाल दिल्ली में रहता है, जबकि दूसरा मो. वारिस पहले से जाली नोट मामले में जेल में बंद हैं. इस छापेमारी को जाली नोट के रैकेट और आतंकी कनेक्शन दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, छापामारी में आए अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

Latest News

Digital Platforms Penalized: ग्राहकों को गुमराह करना पड़ा भारी, IndiGo, Zepto समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न के इस्तेमाल पर IndiGo, Zepto, Physics Wallah, FirstCry समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है. जानिए किस कंपनी पर कितनी कार्रवाई हुई.

More Articles Like This