UNSC में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का गढ़,कहा- जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत और जीवंत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UN Security Council Meeting: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसपर भारत ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा. भारत के स्थायी प्रतिनिधि (अंबेसडर) परवथानेनी हरीश ने कहा कि आतंकवाद का कोई भी कारण या मकसद स्वीकार्य नहीं हो सकता.

उन्‍होंने आगे कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता. पाकिस्तान झूठ और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करता है, लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदलती.

JeM और हिजबुल ने कई हमलों को दिया अंजाम

भारतीय अंबेसडर ने कहा कि वह पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का शिकार रहा है. पाकिस्तान की धरती से चलने वाले जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे आतंकी संगठनों ने भारत में कई आतंकी हमले किए हैं. पाकिस्तान इन्हें सीमा पार से समर्थन देता है, जिससे भारत में हिंसा फैलती है.

पाकिस्‍तान में यूएन की ओर से प्रतिबंधित संगठन मौजूद

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान में 20 से ज्यादा संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन मौजूद हैं बावजूद इसके जब पाकिस्तान खुद को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाला देश बताता है, तो यह सबसे बड़ी विडंबना होती है. भारतीय अंबेसडर ने कहा कि पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन और व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति की सूची में शामिल हैं, जिन पर संपत्ति जब्त करने, हथियारों की आपूर्ति रोकने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है.

जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत और जीवंत

उन्‍होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में चुनाव हुए है, जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया और अपनी सरकार चुनी. इसके साथ ही पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए भारतीय अंबेसडर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत और जीवंत है, जबकि पाकिस्तान में ऐसा नहीं है.

उन्होंने कहा कि वास्तव में पाकिस्तान खुद जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा किए हुए है और वहां के हालात खराब हैं. साथ ही भारत ने साफ कर दिया कि आतंकवाद के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ‘अच्छे’ और ‘बुरे’ आतंकवादियों के बीच अंतर नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढें:-Russia Ukraine conflict: सऊदी अरब में यूक्रेन जंग पर रूस-अमेरिका की वार्ता, ज़ेलेंस्की से बातचीत को तैयार हुए पुतिन

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This