Mathura: पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः यूपी के मथुरा से हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज दोपहर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में गिलट की पायल बनाते समय आक्सीजन सिलेंडर फट गया. इस दुर्घटना में एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में दरारे आ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की.

सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम
जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार को दिन में करीब12 बजे एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर फट गया. इस दुर्घटना में गिलट का पायल बना रही संजना की मौत हो गई, जबकि जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गए. धमाका सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला के क्षत-विक्षत शव को एकत्रित कर मोर्चरी में भिजवाया.

Latest News

Apara Ekadashi 2026: यहां पढ़ें अपरा एकादशी व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की...

More Articles Like This