‘ये तो उससे भी सुंदर…’ मोनालिसा के बाद इशिका की बारी, सुर्खियों में छाने लगी वायरल गर्ल की बहन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh viral girl monalisa sister ishika: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इस सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया, वायरल गर्ल की तस्वीरों-वीडियोज से भरा हुआ है. ऐसे में मध्य प्रदेश की ये एक आम सी लड़की अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है और अब जल्‍द ही वो फिल्‍मों में भी नजर आने वाली है, जिसके लिए मोनालिसा ने तैयारियां भी शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर मोनालिसा के चर्चे अभी कम नहीं हुए थें कि अब उनकी बहन भी सुर्खियों में छाने लगी हैं. जी हां, मोनालिसा की एक छोटी बहन भी है, जो बला की खूबसूरत है. दोनों बहने खूबसूरती के मामले में एक से बढ़कर एक है. ऐसे में सोशल मीडिया पर मोनालिसा की बहन इशिका के वीडियो भी सामने आने लगे हैं.

मोनालिसा के बाद चर्चा में इशिका

सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल मोनालिसा की बहन इशिका भोसले के फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग उनकी खूबसूरती और आंखों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. बता दें कि इशिका की आंखे भी बिलकुल मोनालिसा की तरह ही खूबसूरत हैं और लोग उन्हें देखकर हैरान हो रहे हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर ने इशिका के वीडियो-फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों बहनें कितनी ज्यादा खूबसूरत हैं.

बहन मोनालिसा से हूबहू मिलती हैं इशिका

मोनालिसा और इशिका के मिलते-जुलते लुक्स देखकर भी लोग हैरान हैं. दोनों की आंखें बिलकुल एक जैसी हैं और चेहरा भी काफी मिलता है. सोशल मीडिया पर इशिका के भी माला बेचते हुए कई वीडियो मौजूद हैं. वहीं कुछ वीडियोज में वह अपनी बहन के साथ मस्ती करती भी दिखीं. इन पर कमेंट करते हुए यूजर प्यार बरसा रहे हैं.

इसे भी पढें:-UNSC में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का गढ़,कहा- जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत और जीवंत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This