डिप्टी सीएम की एकमाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः महाराष्ट्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई की गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स से ईमेल मिला, जिसमें शिवसेना प्रमुख की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी भरा ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ मंत्रालय को भी भेजे गए थे. इस ईमेल से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. ईमेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है. क्राइम ब्रांच सहित तमाम एजेंसियां जांच में जुटी गई हैं.

बढ़ा दी गई सीएम शिंदे की सुरक्षा
धमकी के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारी धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल आईडी के आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटे हैं. शिंदे के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया हैं.

एक महीने पहले भी मिली थी धमकी
पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक नेताओं को धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने की घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले, जनवरी 2025 में एक 24 वर्षीय युवक हितेश प्रकाश ढेंडे ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी.

एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर
फिलहाल, एकनाथ शिंदे रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. भाजपा के मंच पर महाराष्ट्र से फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए. पिछले कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें थीं. देवेंद्र फडणवीस की कई बैठकों में वह शामिल नहीं हुए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This