India-Bangladesh Relations: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश को दी नसीहत, कहा- आतंकवाद को न बनाएं सामान्य

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन के द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान जयशंकर ने बांग्‍लादेश को दो टूक कहा कि वो ढाका में आतंकवाद को सामान्‍य न बनाएं. दोनों नेताओं की यह मुलाकात इस सप्ताह की शुरुआत में मस्कट में हुई थी, जिसका खुलासा विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को किया.

मंत्रालय के अनुसार, बैठक के बाद एस जयशंकर ने कहा था कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार के साथ बातचीत द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक पर केंद्रित थी., जबकि बांग्लादेशी पक्ष ने कहा बैठक के दौरान हुसैन ने सार्क स्थायी समिति की बैठक आयोजित करने के महत्व पर प्रकाश डाला और भारत सरकार से इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया.

आतंकवाद को सामान्य न बनाए बांग्‍लादेश: जयशंकर  

बता दें भारतीय विदेश मंत्री ने 16 फरवरी को मस्कट में हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश समेत कई अन्‍य पड़ोसी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें की थीं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मस्‍कट में एस जयशंकर और हुसैन के मुलाकात के दौरान सार्क पर चर्चा को लेकर बांग्‍लादेश की ओर से सवाल उठाया गया था. साथ ही यह भी स्‍वीकार किया गया कि दक्षिण एशिया में हर कोई जानता है कि कौन सा देश और कौन सी गतिविधियां सार्क को बाधित करने के लिए जिम्मेदार हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह आतंकवाद को सामान्य न बनाए.”

पीएम मोदी और यूनुस की होगी मुलाकात

वहीं, मस्‍कट में दोनों नेताओं के बैठक को लेकर बांग्लादेशी मीडिया का दावा है कि चर्चा के दौरान प्रोफेसर यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मुलाकात पर भी बात हुई. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार बातचीत के दौरान अप्रैल में बैंकॉक में आयोजित होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बैठक आयोजित करने का विषय भी उठा.

इसे भी पढें:- ट्रंप ने संयुक्त सेना के टॉप जनरल सीक्यू ब्राउन को किया बर्खास्त, लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन होंगे नए अध्यक्ष

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This