Cholera in sudan: सूडान में हैजा का प्रकोप, महज तीन दिन में 58 लोगों की मौत; चपेट में हजारों लोग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cholera in sudan: इस समय सूडान हैजे की चपेट में है, जिसके वजह से वहां के हालात दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे है. एक के बाद एक कई इलाकों में तेजी से ये बीमारी फैलती जा रही है, ऐसे में अब तक 58 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है, जबकि 1,300 लोग इसकी चपेट में है.

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा फैला है. दरअसल, सूडान में हैजा का प्रकोप आम हो गया है, खासतौर से उन इलाकों में जहां पीने के स्‍वच्‍छ पानी की कमी है.

हैजे के चपेट में आने से 58 लोगों की मौत

हालांकि सूडान स्वास्थ्य सेवाएं और जल स्वच्छता में सुधार करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन हैजा जैसी बीमारी से लोग अब भी ग्रसित होते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के कारण शहर का जल संयंत्र बंद हो गया, इसलिए दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि गुरुवार और शनिवार के बीच हैजा के कारण 58 लोगों की मौत हुई और 1,293 व्यक्ति बीमार हो गए हैं.

कैसे होता है हैजा?

बता दें कि हैजा एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है, जो पानी और भोजन के जरिए फैलती है. हैजा Vibrio cholerae नाम के बैक्टीरिया के कारण होता है, इस सक्रमण के चपेट में आने से व्‍यक्ति को दस्त, उल्टी और पानी की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. वहीं, यदि सही समय पर उपचार ना मिले तो स्थित गंभीर भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:-HKU5-CoV-2: चीन के वैज्ञानिको ने खोजा नया कोराना वायरस, जानिए कितना है खतरनाक

 

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This