उन्नाव में हादसा: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उन्नावः यूपी के उन्नाव से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार की देर रात बिहार-बक्सर मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो जुड़वा भाइयों सहित तीन की मौत हो गई. वहीं, दूसरी बाइक परसवार दो भाई घायल हो गए. हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

तंदूरी बनाने का काम करते थे
जानकारी के अनुसार, बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर निवासी अरबाज खान (16 वर्ष), उसका जुड़वा भाई आदिल, भगवंतनगर निवासी सरफराज (22 वर्ष) पुत्र मो. सीनियर के साथ बारातों में भट्टी पर तंदूरी बनाने का काम करते थे.

वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे तीनों
रविवार को तीनों रायबरेली के दिग्पालगंज पठई के वैवाहिक कार्यक्रम में तंदूरी बनाने के लिए गए थे. काम खत्म होने के बाद रात करीब दो बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बिहार-बक्सर मार्ग पर सरायं मनिहार स्थिति ईंट भट्ठे के पास डंपर ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई, बाइक आदिल का मौसेरा भाई सरफराज चला रहा था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
साथ में मृतक सरफराज का भाई आफताब और मृतक जुड़वा भाइयों का बड़ा बड़ा भाई आफताब भी था. उन दोनों की बाइक खंती में जाने से वह घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण पाठक ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार डंपर चालर की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

भारत में मोबाइल नेटवर्क ट्रैफिक 2025 से 2030 के बीच सालाना 17% बढ़ने का अनुमान: Report

Telecom Market India: भारत में मोबाइल नेटवर्क ट्रैफिक तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. केपीएमजी इंडिया की एक रिपोर्ट...

More Articles Like This