बड़ा फैसला: दिल्ली में इस तिथि के बाद 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली की सड़कों पर 15 साल पुराने वाहनों को दौड़ाने वाले वाहन स्वामियों में निराशाजनक खबर है. दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में 15 साल से पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी.

इसके अलावा प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली के बड़े होटलों, कुछ बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली एयरपोर्ट, बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स को तत्काल अपने यहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमने आज फैसला किया है कि क्लाउड सीडिंग के लिए हमें जो भी अनुमति चाहिए, हम लेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में गंभीर प्रदूषण हो, तो क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कराई जा सके और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This