अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान के आसपास मंडराते दिखे चीनी विमान और नौसैनिक पोत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Taiwan Tension: ताइवान और चीन के बीच तनातनी जग जाहिर है. आए दिन चीन ताइवान के आस-पास सैन्‍य अभ्‍यास करता रहता है. इस समय दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. इसी कड़ी में ताइवान भी बार-बार ये दावा कर रहा है कि चीनी विमान उनके वायुक्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं. उनके आस-पास चीन के नौसैनिक जहाज देखे जा रहे हैं. जिससे जुड़े आंकड़े भी ताइवान की तरफ से लगातार साझा किए जा रहे हैं.

ताइवान के आसपास मंडरा रहे चीनी विमान और नौसैनिक पोत

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक द्वीप के आसपास 11 चीनी विमान, 6 नौसैनिक पोत और 3 आधिकारिक जहाज देखे हैं. मंत्रालय ने उनमें से पांच विमान मध्य रेखा को पार करके ताइवान के मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश कर गए.

एक्‍स पर साझा किया पोस्‍ट

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, एमएनडी ने लिखा, ‘ताइवान के आस-पास 11 पीएलए विमान, 6 PLAN जहाज और 3 आधिकारिक जहाज आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक देखे गए. 5 उड़ानें मध्य रेखा को पार करके ताइवान के मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी एडीआईजेड में प्रवेश कर गईं. हमने स्थिति पर नज़र रखी है और तदनुसार प्रतिक्रिया दी है.

शनिवार को, ताइवान के एमएनडी ने देशभर में 17 चीनी सैन्य विमान, आठ नौसैनिक जहाज और तीन सरकारी जहाज देखे. हाल के हफ्तों में, ड्रैगन ने नए-नए नौसैनिक उपकरणों के साथ ताइवान के समुद्र तटों पर आक्रमण करने की अपनी क्षमता को साफ तौर पर बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें :- Zelensky के साथ हुई नोकझोक Trump को पड़ी भारी! नार्वे की कंपनी ने बंद की अमेरिकी सेना की फ्यूल सप्लाई

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This