इस्राइल: हाइफा में चाकू से हमला, एक व्यक्ति की मौत, 4 घायल, हमलावर ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्राइल: सोमवार को उत्तरी इस्राइल के शहर हाइफा में चाकू से किए गए हमले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि हमलावर मारा गया है.

पुलिस ने बताया कि वह चाकूबाजी की इस घटना को एक आतंकवादी हमला मान रहे हैं. एक सुरक्षा गार्ड और एक नागरिक ने मिलकर उस हमलावर को मार गिराया.

पुलिस के अनुसार, हमलावर इस्राइल का एक अरब नागरिक था, जो कुछ समय विदेश में रहने के बाद हाल ही में इस्राइल लौटा था. यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब गाजा में संघर्ष विराम को लेकर क्षेत्रीय तनाव चरम पर है. आतंकवादी समूह हमास ने हमले की प्रशंसा की, लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने से परहेज किया.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This