शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश, तीनों आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है. इस मामले में आगे की जांच के लिए इन तीनों को लखनऊ ले जाया जा रहा है.

नागपुर पुलिस के सहयोग से लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीनों को नागपुर से पकड़ा था. इन तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

नागपुर जिला अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद लखनऊ पुलिस और STF श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है.

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे ही है. पुलिस से बचने की कोशिश में श्रद्धा 11 दिनों तक छिपती रही. शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ बहराइच के रूपईडीहा होते हुए नेपाल चली गई.

इन्होंने छिपने के लिए कई ठिकाने बदले और छोटे-छोटे होटलों में ठिकाना लिया. अब नागपुर कोर्ट ने तीनों को 25 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करेगी.

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This