जनता दर्शनः CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janata Darshan: बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए. सीएम ने कहा कि जनकल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है.

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

सीएम योगी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा. पारिवारिक संपत्ति विवादों में संबंधित पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने के निर्देश दिए. उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने पर जोर दिया. साथ ही सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए.

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर आए थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने अधिकारियों को उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इसके अलावा जरूरतमंदों से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली और कार्ड न होने पर पात्र लोगों का कार्ड बनवाने को कहा.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This