बलूचिस्तान, भारत-पाक सीमा के पास यात्रा न करें नागरिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी की चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America: अमेरिका ने आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की खतरे के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों तथा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है.

दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यात्रा संबंधी परामर्श जारी किया, जिसमें कहा गया कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए.

इन जगहों की यात्रा न करने की दी गई सलाह

यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से आतंकवाद के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है. हालांकि इससे पहले भी अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा यात्रियों को तुर्क और कैकोस द्वीप समूह की यात्रा करने से पहले आवश्यक सावधानी बरतने के लिए आगाह किया गया है. साथ ही स्थानीय पुलिस बल के लिए नियम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जो अपराधों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी क्षमता को प्रभावित कर सकता है.

गलती से भी किया ये काम तो हो सकती है गिरफ्तारी

बता दें कि अमेरिकी पुलिस तुर्क और कैकोस द्वीप समूह में बंदूक और गोला-बारूद रखने पर प्रतिबंध लगाने वाले नियमों को सख्ती से लागू करती है. ऐसे में यदि कोई गलती से भी एक बुलेट भी लेकर आ जाता है, तो उसे गिरफ़्तारी, जेल या भारी जुर्माने भरना पड़ सकता है.

इसे भी पढें:-अरब देशों ने गाजा पुनर्निर्माण व पुनर्वास की बनाई योजना, जर्मनी-फ्रांस समेत इन देशों का मिला समर्थन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This