Chhattisgarh: पूर्व CM भूपेश बघेल के घर धमकी ED, 14 ठिकानों पर रेड

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायपुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. भिलाई स्थित उनके निवास पर ईडी सुबह से छापेमारी कर रही है. भूपेश बघेल के घर सहित 14 अन्य जगहों पर केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की है.

क्यों हुई छापेमारी?
प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है. यह कार्रवाई वित्तीय अनियमिततओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई तीन मानसरोवर कॉलोनी स्थित बंगला में ईडी की टीम ने रेड की है. सुबह 7:00 बजे तीन ईनोवा कार से ईडी की टीम पहुंची है. ईडी की कार्रवाई बंगले के अंदर चल रही है. बाहर कांग्रेसी जुटने लगे हैं.

कांग्रेसियों ने किया हंगामा
ईडी की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए मौजूद सीआरपीएफ जवानों के साथ विवाद भी हुआ. मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया.

हालांकि, कुछ देर में ही माहौल शांत हो गया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. बड़ी संख्या में कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री के निवास के सामने पहुंच रहे हैं. ईडी की छापेमारी जारी है.

Latest News

सत्य और श्रेष्ठ व्यवहार से ही होता है जीवन का कल्याण: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, परमार्थ सहज है, व्यवहार कठिन है। अपकीर्ति वाला मनुष्य जीवित...

More Articles Like This