Israel: गाजा में मचा हाहाकार, इजरायल ने बिजली की आपूर्ति बंद करने का किया ऐलान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel cuts electricity supply to Gaza: इजरायल के हमलों के बाद से गाजा के हालात भयावह बने हुए है, इसी बीच इजरायल ने गाजा को बिजली की आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया है. यदि ऐसा होता है, तो वहां के हालात और भी खराब हो जाएंगे. वहीं, कुछ दिनों पहले की इजरायल ने गाजा में खाद्य समेत सभी प्रकार की वस्तुओं की आपूर्ति बंद कर दिया है.

क्या बोले इजरायल के ऊर्जा मंत्री?

दरअसल, इजरायल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने बताया कि उन्होंने इजरायल इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन को इलाके की बिजली सप्लाई रोकने का आदेश दिया है. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैंने गाजा पट्टी के लिए बिजली की सप्लाई तुरंत बंद करने के आदेश पर हस्ताक्षर किया हैं. उन्‍होंने कहा कि हम वो हर संभव कोशिश करेंगे, जिससे बंधकों की रिहाई हो सके और गाजा से हमास का खात्मा सुनिश्चित किया जा सके.

तबाह हो चुका है गाजा

हालांकि इजरायल के इस कदम को हमास पर दबाव बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम का पहला चरण समाप्त हो गया है, ऐसे में हमास इसके दूसरे चरण पर वार्ता शुरू करने पर जोर दिया है. वहीं, दूसरी ओर अमेरिका गाजा के लोगों को विस्थापित करने की योजना बना रहा है.

गाजा को लेकर क्या है मिस्र का प्लान?

वहीं, गाजा से लोगों को हटाकर उसके विकास संबंधी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव के उलट मिस्र गाजा पट्टी से फि‍लि‍स्तीनियों को बाहर निकाले बिना गाजा के पुनर्निर्माण की योजना बना रहा है. हालांकि मिस्र के प्रस्ताव में गाजा के भीतर सुरक्षित क्षेत्र स्थापित करने की बात कही गई है जहां फि‍लि‍स्तीनी शुरुआत में रह सकते हैं, जबकि मिस्र और अंतरराष्ट्रीय निर्माण कंपनियां गाजा पट्टी से मलबे और अन्य ढांचों को हटाएंगी और फिर वहां निर्माण करेंगी.

इसे भी पढें:-भारत ने चीन-जापान से आयात होने वाले केमिकल पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क, पांच साल के लिए होगा लागू

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This