पंजाब में गिरफ्तार अमेरिका का वांडेट ड्रग तस्कर शॉन भिंडर, FBI भी कर रही थी तलाश

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Wanted Drug Smuggler Shawn Bhinder: पंजाब में चल रहे नशा रोधी अभियान के तहत बीते कुछ दिनों में 875 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. इसके साथ ही मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले 1188 लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. इसी कड़ी में पंजाब में अमेरिका के एक वांटेड ड्रग तस्कर शहनाज़ सिंह उर्फ शॉन भिंडर को अरेस्‍ट किया गया है. शॉन भिंडर न केवल अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर है, बल्कि वो अपने गिरोह का प्रमुख भी है. एफबीआई भी शॉन भिंडर को तलाश रही थी.

तरनतारन से शॉन भिंडर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के डीजीपी के एक्स अकाउंट से इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की गई है. एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया कि- “एक बड़ी सफलता में, तरनतारन पुलिस ने एफबीआई-यूएसए द्वारा वांछित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह उर्फ शॉन भिंडर को गिरफ्तार किया है. वह एक वैश्विक नारकोटिक्स सिंडिकेट का मुख्य खिलाड़ी है, जो कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था.

यूएस में पकड़ा जा चुका है गिरोह

पोस्‍ट में आगे बताया गया कि यह कार्रवाई 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में उसके चार सहयोगियों की गिरफ़्तारी के बाद की गई. अमेरिका में शॉन भिंडर के साथी- अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा, तकदीर सिंह उर्फ रोमी, सरबसित सिंह उर्फ सबी, फर्नांडो वलाडारेस उर्फ फ्रैंको की गिरफ्तारी हो चुकी है.

उनकी गिरफ्तारी के दौरान, अमेरिका के अधिकारियों ने उनके घरों और वाहनों से 391 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन और चार आग्नेयास्त्र बरामद किए थे. अमेरिका में कार्रवाई के बाद, शहनाज भागकर भारत आ था, जहां पंजाब पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक ट्रैक किया और अरेस्‍ट कर लिया.

ये भी पढ़ें :- दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया का बड़ा एक्शन, बैक-टू-बैक दागीं मिसाइलें

 

 

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This