Pawan Hans Helicopter: समंदर में कराई गई पवन हंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pawan Hans Helicopter Emergency Landing: पवन हंस हेलीकॉप्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को अंडमान क्षेत्र में उड़ान के दौरान समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी. यह लैंडिंग तकनीकी कारणों से करानी पड़ी. यह घटना अंडमान सागर में हुई, जहां पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से पानी पर उतारा.

हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, पवन हंस का यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था. उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की अंडमान सागर में आपात लैंडिंग कराई.

हेलीकॉप्टर में सवार थे सात लोग

हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर और पांच यात्री सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है.

घटना के संबंध में पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया, ‘आज सुबह करीब 9:30 बजे पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर मायाबंदर के पास एक शॉर्ट लैंडिंग घटना का शिकार हो गया. यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से उड़ा था, जिसमें दो क्रू सदस्य और पांच यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है. किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This